By रितिका कमठान | Apr 29, 2024
तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल को भी इजाजत नहीं दी गई है। हालांकि आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी को मुख्यमंत्री से मिलने की इजाजत मिली है।
इस बैठक को लेकर तिहाड़ जेल प्रशासन का कहना है कि दो मुलाकात पहले से ही फिक्स की जा चुकी है। इन दोनों मुलाकातों के बाद ही सुनीता केजरीवाल को अऱविंद केजरीवाल से मुलाकात करने की इजाजत मिलेगी। माना जा रहा है कि मंगलवार के बाद सुनीता केजरीवाल अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात कर सकेंगी।
बता दें कि जेल के भी कुछ नियम होते है। इन नियमों के अनुसार जेल में एक सप्ताह में दो बार ही मुलाकात करने की इजाजत कैदी को मिलती है। तिहाड़ जेल प्रशासन के मुताबिक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता अब तिहाड़ जेल में उनके साथ चार से पांच बार मुलाकात कर चुकी है।