CM Bhagwant Mann का ऐलान- Punjab करेगा Asian Champions Trophy Hockey की मेजबानी, लौटेगा हॉकी का रोमांच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2026

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को घोषणा की कि आगामी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) इस वर्ष अक्टूबर में पंजाब में आयोजित की जाएगी। यह टूर्नामेंट मोहाली और जालंधर में खेला जाएगा। जालंधर में पिछली बार कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय आयोजन वर्ष 2006 में हुआ था, जब पाकिस्तान के खिलाफ एक हाई-प्रोफाइल टेस्ट मैच सुरजीत हॉकी स्टेडियम में खेला गया था। इस बार होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) और एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) के तत्वावधान में पंजाब में आयोजित होने वाला पहला अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट होगा।

मुख्यमंत्री मान ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह पहली बार होगा जब पंजाब में कोई अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट के स्थल तय कर दिए गए हैं, लेकिन इसकी तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को हॉकी इंडिया और एएचएफ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई थी, जिसमें दिलीप टिर्की भी मौजूद थे। हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने पीटीआई से कहा, ‘‘इस साल एसीटी का आयोजन पंजाब में होगा। हमने यह टूर्नामेंट पंजाब को आवंटित किया है।

यह एक ऐतिहासिक अवसर है क्योंकि भारतीय हॉकी कीपंजाब पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहा है। ’’ इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि जालंधर में 44 वर्षों के अंतराल के बाद राष्ट्रीय अंडर-13 बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा, जो राज्य के खेल ढांचे के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Sonepur Mela घूमने का बना रहे हैं प्लान? 900 रुपये से शुरू है टूर पैकेज

CM Rekha Gupta ने की घोषणा, Delhi में 2027 में खुलेंगे दो नए Hospital और Skill Centre

Supreme Court के आदेश के बाद भी Deepathoon पर दीप न जलने पर Madurai में वकीलों का प्रदर्शन

Pat Cummins से निजी हमले की कतई उम्मीद नहीं थी: Usman Khawaja ने बयां किया दर्द