पंजाब में हफ्ता वसूली होगी बंद, CM भगवंत मान ने एंटी करप्शन हेल्पलाइन का किया ऐलान

By निधि अविनाश | Mar 17, 2022

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब की जनता के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम मान ने ऐलान में कहा है कि, 23 मार्च को भगत सिंह के शहीदी दिवस पर एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। इसके जरिए अब पंजाब की जनता व्हटसेप के जरिए  भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इस ऐलान को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज बहुत बड़ा ऐलान किया है। आज़ादी के 75 साल बाद भी जब एक आम आदमी किसी भी दफ़्तर में अपना काम कराने जाता है तो उससे पैसे मांगे जाते हैं क्योंकि इन सारी पार्टियों की सरकारों ने मिलकर भ्रष्टाचार किया।

सीएम मान ने आगे कहा कि, वह ईमानदार अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ नहीं हैं।लेकिन रिश्वत लेने वालों को बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम मान ने ट्वीट कर लिखा कि, भगत सिंह जी के शहीदी दिवस पर, हम एंटी करप्शन हेल्पलाइन नम्बर जारी करेंगे। वो मेरा पर्सनल वॉट्सऐप नंबर होगा। अगर आपसे कोई भी रिश्वत मांगे, उसकी वीडियो/ऑडियो रिकॉर्डिंग करके मुझे भेज देना। भ्रष्टाचारियों के ख़िलाफ़ सख्त एक्शन लिया जाएगा। पंजाब में अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।

गौरतलब है कि, भगवंत मान ने बुधवार को भगत सिंह के गांव खटकर कलां में सीएम के पद की शपथ ली थी। उन्हें पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। इस शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब प्रभारी राघव चड्ढा शामिल हुए थे।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश