CM भगवंत मान ने केंद्र की जेड प्लस सुरक्षा लेने से किया इनकार, कहा- पंजाब पुलिस पर है भरोसा

By अभिनय आकाश | Jun 01, 2023

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सुरक्षा टीम ने केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात करके केंद्र द्वारा उन्हें दी गई जेड प्लस सुरक्षा कवर को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया है कि आप नेता को राज्य पुलिस पर भरोसा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री कार्यालय ने पंजाब और दिल्ली की सुरक्षा लेने से यह कहते हुए इनकार कर दिया है कि इन दोनों जगहों पर पंजाब पुलिस की विशेष टीम उनकी सुरक्षा कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल को मिलेगा कांग्रेस का साथ? दिल्ली-पंजाब के नेताओं ने खड़गे-राहुल से कहा- अध्यादेश पर न करें AAP का समर्थन

जेड प्लस सुरक्षा नहीं लेने का फैसला केंद्र द्वारा मान को व्यापक सुरक्षा मुहैया कराने की योजना की घोषणा के कुछ दिन बाद आया है। देश और विदेश में संभावित खतरों को देखते हुए मुख्यमंत्री को जेड प्लस सुरक्षा की पेशकश की गई थी। उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का वीआईपी सुरक्षा दस्ता मुहैया कराया जाना था।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर