Gujarat के CM Bhupendra Patel रात भर एक गांव में ठहरे, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2024

बनासकांठा। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बनासकांठा जिले के जलोत्रा गांव के निवासियों से ड्रिप सिंचाई और जैविक खेती अपनाने का अनुरोध किया था तथा युवाओं से नशे से दूर रहने और पढ़ाई करने की अपील की। ड्रिप सिंचाई’ सिंचाई की एक विशेष विधि है जिसमें पानी और खाद की बचत होती है। इस विधि में पानी को पौधों की जड़ों पर बूंद-बूंद करके टपकाया जाता है। पटेल सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘गांव चलो’ अभियान के तहत इस गांव में एक रात ठहरे। पटेल ने गांव में एक मंदिर में पूजा-अर्चना कर शनिवार को इस अभियान की शुरुआत की और वहां स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य में 10-11 फरवरी के दौरान ‘गांव चलो अभियान’ के तहत मंत्रियों और विधायकों समेत कुल 56,700 पार्टी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग बूथ का जिम्मा सौंपा गया। इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री पटेल ने रविवार सुबह किसानों, युवाओं, महिलाओं और विभिन्न समुदायों के नेताओं से मुलाकात की और विभिन्न सरकारी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने किसानों से ड्रिप सिंचाई और जैविक खेती को अपनाने का अनुरोध किया तथा युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। भाजपा ने 2019 में राज्य में सभी 26 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी।

प्रमुख खबरें

UP में BJP का मिशन 2027 शुरू, Vinod Tawde ने संभाली कमान, Yogi से हुई मुलाकात

CM Vijay का DMK पर निशाना, कहा – ED Report में है Karur Gang के भ्रष्टाचार का सबूत

Satya Niketan हादसे पर Manoj Jha ने PM Modi को लिखा पत्र, छात्रों के लिए हॉस्टल निर्माण की मांग की

आप अपनी ज़िम्मेदारी से बच नहीं सकते: Satya Niketan PG हादसे पर HC की कड़ी फटकार