Karnataka के गांव के लोगों के लिए महाराष्ट्र सरकार की स्वास्थ्य योजना पर CM बोम्मई की चेतावनी, इसे वापस नहीं लिया तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे

By अभिनय आकाश | Apr 05, 2023

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने 5 अप्रैल को दोनों राज्यों के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच कर्नाटक के 865 गांवों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ देने के महाराष्ट्र सरकार के आदेश को संघीय व्यवस्था के लिए खतरा बताया। बोम्मई ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा अपना आदेश वापस नहीं लेने पर जवाबी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। सरकार द्वारा स्वास्थ्य योजना का लाभ कर्नाटक के 865 गाँवों में पहुंचाने पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि मामला कोर्ट में है और यह कोर्ट के साथ-साथ अमित शाह के साथ हुई बैठक का भी उल्लंघन है। मैं उनसे इसे रोकने का आग्रह करता हूं अन्यथा हम भी महाराष्ट्र में इस तरह के कार्यक्रम शुरू करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir: पुलिस ने सांबा में संदिग्ध पैकेट से हथियार और विस्फोटक बरामद किए

कर्नाटक के गांवों में महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना के लाभों का विस्तार करने वाला एक सरकारी प्रस्ताव (जीआर) सोमवार को महाराष्ट्र द्वारा जारी किया गया था। आदेश में कहा गया है कि बेलगावी, कारवार, कालाबुरगी और बीदर में 12 तहसीलों के 865 गांवों को योजना के तहत शामिल किया गया है। कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने कहा, महाराष्ट्र के कदम को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप