मुख्यमंत्री चन्नी के भतीजे की मुश्किलें नहीं हो रही कम, अवैध खनन मामले में 14 दिनों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

By अनुराग गुप्ता | Feb 11, 2022

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आपको बता दें कि भूपिंदर सिंह हनी की हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। इससे पहले भी भूपिंदर सिंह हनी की हिरासत बढ़ाई गई थी। कोर्ट में ईडी ने दावा किया था कि भूपिंदर हनी ने पूछताछ में कबूला कि अवैध खनन मामले में अधिकारियों का तबादला करवाकर करोड़ों रुपए की वसूली की है। 

3 फरवरी को हुई थी गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री चन्नी के भतीजे भूपिंदर हनी की 3 फरवरी को गिरफ्तारी हुई थी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने 18 जनवरी को भूपिंदर हनी और अन्य के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की थी। इस दौरान भूपिंदर हनी के ठिकाने से करीब 7.9 करोड़ रुपए, जबकि उससे जुड़े संदीप कुमार नाम के शख्स के परिसर से करीब दो करोड़ रुपए जब्त किए गए थे। 

इसे भी पढ़ें: पांचों राज्यों में कौन मुख्यमंत्री कितना है धनवान? जानिए योगी से लेकर चन्नी तक कितनी संपत्ति के मालिक हैं 

ईडी ने समन जारी कर भूपिंदर हनी को पूछताछ के लिए बुलाया था। 8 घंटे तक लंबी चली पूछताछ के बाद भूपिंदर हनी को गिरफ्तार कर लिया गया और कोर्ट के समक्ष पेश किया गया था। जहां कोर्ट ने भूपिंदर हनी को 8 फरवरी तक ईडी की हिरासत में भेजा था।

प्रमुख खबरें

बार-बार Paper Leak से नाराज Priyanka Gandhi, बोलीं- व्यवस्थागत सुधार की है तुरंत जरूरत

Abhishek Banerjee की दोहरी घेराबंदी: 11 घंटे ED की पूछताछ, फिर Speaker की 2 घंटे की डेडलाइन

Jan Gan Man: भारत में छिप कर रह रहे Bangladeshis को ढूँढ़ने निकली Amit Shah की टीम, Demographic Change बर्दाश्त नहीं होगा

यदि आप निवेशकर्ता हैं और बेहतर मुनाफा चाहते हैं तो यह जानिए कि कब लगाएं PPF में पैसा और कब निवेश करें Mutual Fund में?