मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार, किसानों के खातों में 19 हजार करोड़ रुपये अंतरित

By दिनेश शुक्ल | May 14, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार माना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत देश के 9 करोड़ 50 लाख किसानों के बैंक खातों में 19 हजार करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से सीधे अंतरित की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया।

इसे भी पढ़ें: प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-सबको साथ लेकर काम कर रही भाजपा सरकार, गुमराह कर रही कांग्रेस

वीडियो कान्फ्रेंसिंग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने निवास से सहभागिता की। पंचायतराज एवं ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गाँव, गरीब और किसान पर फोकस प्रशंसनीय है। गरीबों के जीवन-स्तर में बदलाव और किसानों की आय दोगुनी करने के लिए जारी प्रयास प्रभावी और व्यावहारिक हैं। इस अवसर पर पीएम किसान योजना पर बनी लघु फिल्म का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तरप्रदेश, आंध्रप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, मेघालय और अंडमान निकोबार के किसानों से बातचीत भी की।

प्रमुख खबरें

Bharatendu Harishchandra के नाटक Neeldevi पर New Delhi में चर्चा, नारी सशक्तीकरण पर मंथन

जौहर ट्रस्ट मनी लॉन्ड्रिंग केस: गाजियाबाद अदालत ने Azam Khan को डासना जेल भेजा

Ramlila Maidan Rally को बीजेपी ने बताया SUPER FLOP, संबित पात्रा ने विपक्ष से पूछा- 10 लाख लोग कहां थे?

BITS Pilani प्रवेश परीक्षा के शीर्ष 1,000 छात्रों की पूरी फीस करेगा माफ