By अंकित सिंह | Sep 15, 2026
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि CBI दिशा सालियन की मौत की जांच करेगी। एजेंसी द्वारा इस मामले में FIR दर्ज किए जाने के बाद उन्होंने अटकलें न लगाने की सलाह दी। राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि उन्होंने अभी FIR नहीं देखी है, लेकिन उन्होंने बताया कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले को CBI को सौंपने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा कि हमें अब देखना चाहिए कि CBI क्या जांच करती है। हमारे लिए अटकलें लगाना सही नहीं है।
इसके छह दिन बाद, 14 जून को राजपूत अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए, जिससे देशभर में हंगामा मच गया और बाद में उनकी मौत की CBI जांच हुई। अपनी याचिका में सालियन के पिता ने कई सीनियर नेताओं, बॉलीवुड एक्टर्स और पुलिस अधिकारियों के नाम बताए, जिनकी वे अपनी बेटी की मौत के मामले में जांच करवाना चाहते थे।