CM Dhami ने होमगार्डस भर्ती घोटाले में डिप्टी कमांडेंट को किया निलंबित, दिए जांच के आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2026

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री खरीद से जुड़े कथित घोटाले में संलिप्त पाए जाने के आरोप में होमगार्ड के निदेशक (डिप्टी कमांडेंट) अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मामले की जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए।

यह मामला वित्त वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान होमगार्ड्स के लिए वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से जुड़ा है, जिसमें निविदा प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए। आरोप है कि होमगार्डस के लिए वर्दी तथा अन्य सामान ख्ररीदने के लिए तीन करोड़ रुपये का भुगतान किया गया जबकि उसकी वास्तविक कीमत केवल एक करोड़ रुपये थी।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति बिल्कुल न बर्दाश्त करने की नीति पर काम कर रही है और किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्ट आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रमुख खबरें

मोदी ने ब्रदर बोलकर लूट ली UAE की महफिल, ईरान दंग, ट्रंप परेशान

Fuel Price Hike पर भड़के CM Vijay, बोले- ये फैसला Unacceptable, वापस ले सरकार

NEET Paper Leak पर CBI का बड़ा एक्शन, Pune से Mastermind कुलकर्णी गिरफ्तार, Latur का कोचिंग सेंटर रडार पर

Donald Trump और शी जिनपिंग की बैठक से Taiwan की बढ़ी टेंशन, क्या होगी कोई Big Deal?