By विजयेन्दर शर्मा | Jan 31, 2022
शिमला । मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अधिकारियों को राष्ट्रीय उच्च मार्ग-707 के पांवटा साहिब-गुम्मा-फेडिज अनुभाग के निर्माण कार्य को गति प्रदान करने के निर्देश दिए हैं ताकि इसे जल्द से जल्द राज्य के लोगों को समर्पित किया जा सके।
जिला में नए प्रापण केंद्रों की स्थापना के मामले पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने किसानों की सुविधा के लिए कृषि उपज विपणन समिति और हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से गेंहू और धान का प्रापण प्रारम्भ करने की सम्भावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। बैठक में बताया कि जिला में तीन केंद्रों हरीपुर टोहाना, कालाअम्ब और रामपुर घाट में प्रापण प्रक्रिया प्रारम्भ की जा चुकी है लेकिन जिला में प्रापण केंद्रों की संख्या बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।
बैठक में ऊर्जा मंत्री सुख राम चैधरी, नाहन से विधायक डाॅ. राजीव बिन्दल, पच्छाद से विधायक रीना कश्यप, हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, जिला परिषद की अध्यक्षा सीमा कनयाल, उपायुक्त राम कुमार गौतम, अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।