हेल्थ, एफडीए और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने गुरुग्राम में फ़र्ज़ी कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट देने वालों को किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2022

चंडीगढ़ ।  स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग व सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने गुरुग्राम में फ़र्ज़ी कोविड आरटीपीसीआर पॉजिटिव रिपोर्ट्स देने वालों के गिरोह के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। टीम ने मौके से लैपटॉप व अन्य फर्जी दस्तावेजों को भी जब्त किया है।

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को फर्जी कोविड रिपोर्ट्स बनाने वाले रैकेट के बारे में निरंतर मिल रही सूचनाओं पर कार्यवाही करने के आदेश की अनुपालना में गत दिवस को खाद्य एवम औषधी प्रशासन, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 में गुड लाइफ हेल्थ केयर सेंटर पर छापा मारा और इस टीम में जिला औषधी  नियंत्रण अधिकारी श्री मनदीप मान, डॉ नमन, डॉ रामप्रकाश राय, उप-निरीक्षक सतेंदर व उप-निरीक्षक रणधीर शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा के डिप्टी स्पीकर ने संगरूर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में डोर टू डोर किया चुनाव प्रचार

उन्होंने बताया कि टीम ने गुड लाइफ हेल्थ  केयर सेंटर, डीएलएफ-3, जोकि एसआरएल डायग्नोस्टिक का कलेक्शन सेंटर है, पर एक छदम (डेकोय) ग्राहक भेजकर लैब के मैनेजर अनुज शर्मा व कर्मचारी संजीव को 2000 रुपये में कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट् देने पर मोके से गिरफ़तार किया व दोनों दोषिओ के विरुद्ध थाना डीएलएफ फेज-3 में एफआईआर दर्ज करवा दी गयी है।  

प्रवक्ता ने बताया कि मौके से कई फर्जी कोविड आरटीपीसीआर रिपोर्ट्स व सरकार द्वारा निर्धारित टेस्ट रेट से ज्यादा रेट चार्ज करने की रसीदे व लैपटॉप सहित अन्य रिकॉर्ड बरामद हुआ है, जिसको टीम ने अपने कब्जे में ले लिया।  

प्रमुख खबरें

BJP की जीत को अमान्य ठहराने के लिए Congress फैला रही वोट चोरी का नैरेटिव: Ram Madhav

SAFF Championship 2026 में India ने Pakistan को 3-2 से दी शिकस्त, ढाका में दर्ज की शानदार जीत

Janakpuri में फर्जी कॉल सेंटर से बीमा ठगी करने वाले 43 लोग पकड़े गए

Cristiano Ronaldo का Portugal टीम से संन्यास का फैसला, 23 साल के करियर पर लगेगा विराम