एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के के स्वास्थ्य पर CM गहलोत ने जताई चिंता, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2020

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त करते हुए उनके पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की है।

गहलोत ने ट्वीट में कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के एम्स, दिल्ली में भर्ती होने की जानकारी मिलने पर बहुत चिंता हुई। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं और ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूं।’’ राजस्थान से राज्यसभा सदस्य सिंह को बैचेनी की शिकायत होने पर रविवार रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती करवाया गया है।

प्रमुख खबरें

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा

Asian Games Squash: Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार को मिक्स्ड डबल्स में मिला कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव