लोकल से ग्लोबल बन रहा यूपी, अपने अतिथियों को भेंट में ओडीओपी उत्पाद ही देते हैं CM योगी

By प्रेस विज्ञप्ति | Jul 05, 2022

लखनऊ। लोकल फ़ॉर वोकल के नारे को जमीन पर उतारने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना ओडीओपी (एक जिला, एक उत्पाद) चार साल में ही लोकल से ग्लोबल होने की राह पर है। दशहरा हो या होली, दीपावली, नववर्ष हो या कोई खास समारोह,अब गिफ्ट हैंपर, सम्मान या स्मृति चिन्ह के रूप में खास अतिथियों को ओडीओपी के ही उत्पाद दिए जाते हैं। मिलने वाले खास अतिथिओं को तो मुख्यमंत्री लगभग अनिवार्य रूप से ओडीओपी उत्पादों का ही गिफ्ट हैंपर देते हैं। हाल ही में प्रदेश के ओडीओपी उत्पादों की तब जबरदस्त ब्रांडिंग हुई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-7 देशों की बैठक दौरान इनके राष्ट्राध्यक्षों और प्रधानमंत्रियों को उत्तर प्रदेश के ओडीओपी उत्पादों को भेंट स्वरूप दिया। यह पहला अवसर नहीं है।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ चुनावों के वास्ते भाजपा दलितों और आदिवासियों के नाम का इस्तेमाल करती है: प्रियंका गांधी 

इस संबंध में मूख्यमंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री ने जर्मनी में सम्पन्न जी7 समिट में उत्तर प्रदेश के ओडीओपी उत्पादों को उपहार स्वरूप वहां मौजूद शासनाध्यक्षों को भेंटकर वोकल फॉर लोकल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का एक बार फिर परिचय दिया"। ब्रांडिंग, पैकेजिंग मार्केटिंग का अहम जरिया बन रही सीएफसी उत्तर प्रदेश के ओडीओपी उत्पाद देश-दुनियां में ब्रांड बनें। इससे जुड़े लोंगों के जीवन में खुशहाली आए इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इसमें कॉमन फैसिलिटी सेंटर की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। ये ऐसे केंद्र होंगे जहां एक ही छत के नीचे संबंधित जिले के ओडीओपी उत्पाद की ग्रेडिंग, पैकिंग, स्टोर समय जरूरत की सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ऐसे ही चार सीएफसी केंद्रों सीतापुर, आगरा, आजमगढ़, सिद्धार्थनगर और अम्बेडकरनगर का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया। इस तरह के सीएफसी हर जिले में बननी है। यही नहीं ओडीओपी के लिए ही सिडबी की मदद से 35 जिलों में स्वावलंबन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इस तरह के केंद्र हर जिले में स्थापित किए जाने हैं। जमाना ऑनलाइन बाजार का है। लिहाजा ओडीओपी उत्पादों को सरकार ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी कराया गया है। इस प्लेटफार्म का सरकार लगातार विस्तार भी कर रही है। मसलन हाल ही में सरकार और अमेजन के बीच एक एमओयू पर दस्तखत किए गए हैं। अमेजन कानपुर में एक डिजिटल केंद्र केंद्र स्थापित किया है। इससे ओडीओपी इकाइयों को अपना उत्पादन बेचने का देश- दुनिया में बड़ा प्लेटफॉर्म उपलब्ध होगा।

प्रमुख खबरें

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार

Shreyas Iyer के शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से हराया