VIP कल्चर के खिलाफ CM हिमंता का बड़ा एक्शन, अब अपनी जेब से बिजली बिल भरेंगे असम के मंत्री-विधायक

By अंकित सिंह | Jun 17, 2024

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सरकारी क्वार्टरों में रहने वाले सभी मंत्रियों, विधायकों और सरकारी कर्मचारियों से 1 जुलाई से अपने बिजली बिल का भुगतान करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह वीआईपी संस्कृति को खत्म करने का एक प्रयास है, उन्होंने कहा कि वह बिलों का भुगतान शुरू करने वाले पहले व्यक्ति होंगे। उन्होंने एक्स पर लिखा कि हम करदाताओं के पैसे से सरकारी अधिकारियों के बिजली बिलों का भुगतान करने के वीआईपी संस्कृति नियम को समाप्त कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Narendra Modi के नेतृत्व वाली सरकार में Sarbananda Sonowal ने पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय का कार्यभार संभाला

बिजली बचाने के अभियान के तहत, असम सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों में रात 8 बजे के बाद बिजली का ऑटो-डिस्कनेक्शन शुरू करने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हमने सभी सरकारी कार्यालयों (सीएम सचिवालय, गृह और वित्त विभाग को छोड़कर) में रात 8 बजे बिजली के ऑटो-डिस्कनेक्शन को लागू करने की पहल की है ताकि हम बिजली बचा सकें। यह उपाय राज्य भर के 8,000 सरकारी कार्यालयों, स्कूलों में पहले से ही लागू है। 

प्रमुख खबरें

Pakistan में Petrol Price Hike से हाहाकार, कफन ओढ़कर सड़कों पर लोग, बोले- जीना हुआ मुश्किल

US-Israel ने कर दिया Kharg Island पर हमला, राष्ट्रपति Pezeshkian बोले- हर ईरानी जान देने को तैयार, तुर्की में Israeli Consulate के बाहर फायरिंग

प्रदर्शनकारियों को हथियार! Trump के दावे पर भड़का Iran, UN Security Council से बोला- एक्शन लें।

West Asia संकट के बीच MEA का बड़ा एक्शन, Iran से 1862 भारतीयों की सुरक्षित वापसी में मदद की