उत्तर-पूर्वी के उग्रवादियों की घाटी न बन जाए बांग्लादेश, CM हिमंता ने कहा- नई सरकार से भारत की होगी बात

By अभिनय आकाश | Aug 07, 2024

बांग्लादेश के राजनीतिक संकट पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बांग्लादेश में जो घटना घटी है वो हमारे लिए दो कारणों चिंतनीय है। अगर बांग्लादेश में ऐसी ही स्थिति रही तो वहां से लोग विस्थापित होकर भारत आएंगे लेकिन हमें सीमा को भी सुरक्षित करना है। उत्तर-पूर्व के सभी उग्रवादियों को शेख हसीना की सरकार में बांग्लादेश में हटाया गया था। हमारे लिए चिंता का विषय बना रहेगा कि दोबारा बांग्लादेश में उत्तर-पूर्वी के उग्रवादियों की घाटी न बने। मुझे विश्वास है कि जो भी नई सरकार बनेगी भारत सरकार उसके साथ बातचीत करेगी।

इसे भी पढ़ें: Atrocities on Hindus in Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदुओं के अत्याचार पर आ गया जमात-ए-इस्लामी का सबसे बड़ा बयान, जानें क्या कहा

जवानों को सीमा पर कड़ी निगरानी रखने, जनशक्ति बढ़ाने और त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) गठित करने को कहा गया है। प्रवक्ता ने बताया कि गुवाहाटी फ्रंटियर ने इस क्षेत्र की सुरक्षा के लिए 11 बटालियन और जलीय सुरक्षा की एक ईकाई तैनात की है और ये सभी अब हाई अलर्ट पर हैं। सभी भूमि सीमा शुल्क स्टेशन (एलसीएस) पर निगरानी बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि सीमा चौकियों (बीओपी) पर जनशक्ति बढ़ा दी गई है और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए सभी निगरानी उपकरणों का पूरी क्षमता से उपयोग किया जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

Bali में रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद मुंबई लौटीं Nushrratt Bharuccha, एयर एम्बुलेंस से किया गया एयरलिफ्ट

Tamil Nadu Politics | विपक्ष के निशाने पर मुख्यमंत्री विजय, स्टालिन का तंज- भाजपा से क्यों डरते हैं टीवीके प्रमुख, मुख्यमंत्री की तरह आचरण करें

Guwahati Nightclub Incident | गुवाहाटी के नाइट क्लब में महिला से बर्बरता, बाउंसरों ने महिला से की मारपीट, कपड़े उतरवाने का भी आरोप

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: Congress ने उतारे तीन प्रत्याशी, दो निवर्तमान MLC को फिर मौका