मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ने मंडी में नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र का लोकार्पण किया

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 05, 2021

 शिमला   मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला के रघुनाथ का पधर में प्रदेश के पहले सरकारी क्षेत्र के 20 बिस्तरों की क्षमता वाले आदर्श नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नशे के आदि युवाओं की नशे की लत छुड़ाने के लिए नशामुक्ति एवं पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने नशे की आपूर्ति और मांग को कम करने और नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान को कम करने के उद्देश्य से राज्य में त्रिस्तरीय रणनीति लागू की है।

इसे भी पढ़ें: संवाद कार्यक्रम में ऊना की कर्मो देवी को मिल सकता है पीएम से बात करने का मौका -सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल कार्यक्रम में होंगे शामिल

जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, विधायक अनिल शर्मा, राकेश जम्वाल, जवाहर ठाकुर, विनोद कुमार और प्रकाश राणा, जिला परिषद के अध्यक्ष पाल वर्मा, मिल्कफैड के अध्यक्ष निहाल चन्द शर्मा, उपायुक्त अरिन्दम चैधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, नशा निवारण बोर्ड के राज्य संयोजक ओ.पी. शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Mahalaxmi Vrat Puja: Mahalakshmi Vrat आज से शुरू, धन समृद्धि के लिए इस तरह करें कलश स्थापना और पूजन

ग्रीनलैंड पर US और Denmark में समझौता अगले हफ्ते, संसदों की मंजूरी होगी अनिवार्य

DUSU Election में 40.46 प्रतिशत मतदान, Delhi High Court ने विजय जुलूस पर लगाई रोक

एशियाई खेलों में Quimcy Dsouza टेकबॉल सेमीफाइनल हारीं, अब खेलेंगी Bronze Medal मैच