केन्द्रीय मंत्री मनसुख एल मंडाविया ने टीकाकरण की दूसरी डोज का लक्ष्य हासिल करने के लिए वैक्सीन की पर्याप्त आपूर्ति का आश्वासन दिया

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 08, 2021

 शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन व उर्वरक मंत्री मनसुख एल मंडाविया से भेंट की।

इसे भी पढ़ें: उपायुक्त ने ज्वालामुखी मंदिर के विकास कार्यों का किया निरीक्षण--अधिकारियों को लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश में शत-प्रतिशत पात्र आबादी को कोविड-19 की  पहली डोज प्रदान करने के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद राज्य में वैक्सीनेशन का 103 फीसदी प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसमें प्रवासी श्रमिक और पर्यटकों का टीकाकरण भी शामिल है। उन्होंने राज्य को पर्याप्त मात्रा मंे वैक्सीन उपलब्ध करवाने के लिए केन्द्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश को इलैक्ट्रिक वाहनों के उपयोग के लिए माॅडल राज्य बनाया जाएगा-बिक्रम सिंह

मुख्यमंत्री ने उन्हंे बताया कि राज्य की शत-प्रतिशत पात्र आबादी को कोविड-19 की दूसरी डोज 30 नवम्बर, 2021 तक पूर्ण करने के लिए राज्य सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़ें: राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डाॅ. सुरेन्द्र एस. घोंकरोकटा ने राज्यपाल से भेंट की

केन्द्रीय मंत्री ने प्रदेश की इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी और उन्हें आश्वस्त किया कि प्रदेश द्वारा निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए वैक्सीन की कमी नहीं होगी। उन्होंने प्रदेश को हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।

मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्रधान आवासीय आयुक्त एस.के. सिंगला और उप-आवासीय आयुक्त पंकज शर्मा बैठक में उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Tirupati Laddu Row: तिरुपति लड्डू घी मिलावट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद मंगला गिरफ्तार

Kidney Disease: Diabetes और High BP से बढ़ता है Kidney की बीमारी का खतरा, इन बदलावों पर दें ध्यान

ठाणे में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री पर कार्रवाई, ऑटो चालक गिरफ्तार

Asian Games में Manush Shah और Manav Thakkar की जोड़ी से पदक की आस