सीएम जयराम ठाकुर को सुक्खू से प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं: भाजपा महामंत्री जम्वाल

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 22, 2021

शिमला। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें सीएम जयराम ठाकुर को सिर्फ सराज के मुख्यमंत्री बताया। भाजपा ने सुक्खू द्वारा की गई इस बयानबाजी की कड़ी निंदा की है।  भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कांग्रेस विधायक को साफ कहा कि जयराम ठाकुर को प्रदेश के मुख्यमंत्री साबित होने के लिए सुक्खू से प्रमाण पत्र लेने की आवश्यकता नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर पूरे प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। सुक्खू यह बताएं कि क्या पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह शिमला ग्रामीण के ही सीएम थे या पूरे प्रदेश के ? 

इसे भी पढ़ें: 100 करोड़ वैक्सीनेशन की अभूतपूर्व उपलब्धि पर पूरे देश में ख़ुशी का माहौल: टंडन

भाजपा के महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कांग्रेस विधायक सुक्खू को सत्ता का सुख भूल जाने की सलाह दी है। दरअसल, सुक्खू ने सरकाघाट में चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश की जयराम सरकार पर बेरोजगारी और महंगाई का आरोप लगाया था। भाजपा नेता ने कहा कि सुक्खू आज प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई की बात कर रहे हैं। उन्हें मालूम होना चाहिए कि हिमाचल की सत्ता में 30 सालों तक कांग्रेस रही, महंगाई और बेरोजगारी के लिए आपकी पार्टी ही दोषी है। आज कांग्रेस की ऐसी स्थिति है, जो देश से खत्म हो चुकी है। भाजपा नेता ने कहा कि इस बार के उपचुनाव में भाजपा चारों सीटों जीतेगी और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में हमारा प्रदेश कांग्रेस मुक्त बनेगा।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा