Uttrakhand Election 2022: CM केजरीवाल का बीजेपी पर हमला, कहा- जब मुख्यमंत्री बार-बार बदलेंगे तो क्या काम करेंगे

By अभिनय आकाश | Feb 08, 2022

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड के लोगों से खास अपील की है। केजरीवाल की तरफ से कहा गया है कि इस बार उत्तराखंड की खातिर आम आदमी पार्टी को वोट जरूर दें। हरिद्वार में आप संयोजक केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने अब तक भाजपा को 11-12 साल दिए, भाजपा ने कुछ किया आपके लिए? आपके परिवार, आपके बच्चों के लिए? इस बार 3 मुख्यमंत्री और बदल दिए, जब मुख्यमंत्री बार-बार बदलेंगे तो क्या काम होगा?

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में शाम होते ही क्यों बंद हो जाते हैं चुनाव प्रचार,इस डर से प्रत्याशियों ने बंद किया डोर टू डोर प्रचार

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वोटर्स ने कांग्रेस को 10 साल दिए। 10 सालों में कांग्रेस ने आपके लिए क्या किया? क्या कांग्रेस ने आपके बच्चों को नौकरी दी?, शिक्षा दी?, स्वास्थ्य सुविधाएं दीं?,अगर कुछ भी नहीं किया तो कांग्रेस को वोट देने से क्या फायदा?

प्रमुख खबरें

Dehradun DM को 1 हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट, Uttarakhand के मेडिकल कॉलेजों में फर्जीवाड़े पर एक्शन

MK Stalin के कार्यकाल में बने थे UK निवेश के आधार, TRB Rajaa ने TVK सरकार पर साधा निशाना

Tamil Nadu Bypolls: CM Vijay और AIADMK प्रमुख Palaniswami करेंगे प्रचार

CBI की जल्दबाजी पर Supreme Court सख्त, FIR और ट्रैप में खामियों के चलते पूर्व RPF अफसर बरी