किसानों के समर्थन में CM केजरीवाल का उपवास, कहा- किसानों की अवश्य जीत होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को लोगों से प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में एक दिन का अनशन करने की अपील की और कहा कि अंत में किसानों की जीत होगी। केजरीवाल भी किसानों के समर्थन में सोमवार को एक दिन का अनशन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी किसान संघों के नेताओं ने कहा है कि वे सोमवार को एक दिन की भूख हड़ताल करेंगे और नए कृषि कानूनों की मांग को लेकर दबाव बनाने के लिये सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी (आप) के स्वयंसेवकों, समर्थकों और देश के लोगों से किसानों के आंदोलन में शामिल होने की अपील की। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ उपवास पवित्र होता है। आप जहां हैं, वहीं हमारे किसान भाइयों के लिए उपवास कीजिए। प्रभु से उनके संघर्ष की सफलता की प्रार्थना कीजिए। अंत में किसानों की अवश्य जीत होगी।’’ 

प्रमुख खबरें

Bengal में संस्कृति और पहचान की जीत, BJP की सफलता को Kiren Rijiju ने बताया निर्णायक

Shringeri Postal Ballot Case: CM सिद्धारमैया का BJP पर बड़ा हमला, वोट चोरी और आपराधिक साजिश की

Bengal में BJP की जीत पर SP सांसद Ziya Ur Rahman Barq को डर, बोले- अब झूठे केस में फंसाएंगे

श्यामा बाबू के संकल्प की जीत, विवेकानंद के विचारों की प्रीति: बंगाल में राष्ट्रवाद का नया सूर्योदय