Nuh violence पर बोले CM Khattar, हिंसा सुनियोजित थी और बड़ी साजिश की ओर इशारा करती है

By अंकित सिंह | Aug 01, 2023

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को आरोप लगाया कि नूंह में हिंसा 'सुनियोजित' थी और 'बड़ी साजिश की ओर इशारा करती है।' नूंह में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद के जुलूस को रोकने की कोशिश के बाद भड़की हिंसा में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अब तक कुल 5 मौतों (2 पुलिस, 3 नागरिक) की सूचना मिली है। सीएम ने कहा, घटना में शामिल नूंह के बाहर के लोगों की पहचान की जा रही है। इससे पहले, गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि अधिकारियों ने पिछले दिन की हिंसा के बाद जिले में कर्फ्यू लगा दिया है और जो कोई हरियाणा में शांति भंग करना चाहता था, उसने नूंह में हिंसा की साजिश रची।

विज ने क्या कहा

हरियाणा के हिंसा प्रभावित नूंह जिले में अधिकारियों ने मंगलवार को कर्फ्यू लगा दिया और राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में शांति भंग करने का इरादा रखने वालों ने नूंह में हिंसा की साजिश रची। पुलिस ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा निकाली जा रही यात्रा को रोकने की भीड़ द्वारा कोशिश किए जाने के कारण भड़की हिंसा में नूंह में चार लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि नूंह में भड़की हिंसा गुरुग्राम में भी फैल गई और शहर के सेक्टर-57 में एक मस्जिद पर भीड़ के हमले में 26 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और इसी के साथ राज्य में इस हिंसा में मृतक संख्या बढ़कर पांच हो गई है। विज ने बताया कि नूंह जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Insurance Sector में बड़ा धमाका, Jio Financial और Allianz की पार्टनरशिप से बदलेगा पूरा खेल।

Online Gaming Industry में बड़ा फेरबदल, New Law के तहत Real Money Games होंगे बैन।

Iran-US टेंशन का Stock Market पर असर, Sensex धड़ाम, पर इन 4 शेयरों ने कराई चांदी ही चांदी

Barcelona के हाथ से फिसला स्टार डिफेंडर, Grimaldo तुर्की क्लब के साथ करेगा Final Deal