'वंदे मातरम्' गाने से इनकार पर आगबबूला हुए CM Mohan Yadav, पूरी Congress से मांगा इस्तीफा

By अंकित सिंह | Apr 11, 2026

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इंदौर नगर निगम की एक कांग्रेस पार्षद ने 'वंदे मातरम' गाने से इनकार कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि यह भी उतना ही खेदजनक है कि उन्होंने खुलेआम कहा, "मैं इसे नहीं गाऊंगी।" इस घटना से कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा सामने आ गया है। मुख्यमंत्री यादव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी (जिनके गृह जिले में ये घटनाएँ घटीं), कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी से पूछा है कि नगर निगम पार्षद रुबीना खान जैसे राष्ट्रविरोधी तत्वों को प्रोत्साहित करना उनकी नीति क्यों है।

उल्लेखनीय है कि इंदौर नगर निगम में बजट सम्मेलन के दौरान कांग्रेस की फौजिया शेख अलीम ने ‘वंदे मातरम्’ गाने से इनकार कर दिया था। अलीम के अलावा निर्दलीय पार्षद रुबीना इकबाल खान ने भी धर्म का हवाला देते हुए राष्ट्रीय गीत गाने से मना कर दिया था। यादव ने कहा कि इस पर पूरी प्रदेश कांग्रेस को इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस अपने दोहरे चरित्र से बाहर नहीं निकल पा रही। इंदौर नगर निगम की महिला पार्षदों ने बेशर्मी की हद पार कर दी।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu Election: BJP उम्मीदवार Rama Srinivasan का बड़ा दावा, जनता DMK के खिलाफ है

उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का बड़ा दुख है और मुझे इस मामले पर ग्लानि हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी जो हर मामले पर बोलते हैं, वह अब इस पर क्यों नहीं बोल रहे। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस की पार्षद की टिप्पणी पर उनका क्या कहना है? अगर इस पर पटवारी और कांग्रेस नेता कोई कार्रवाई नहीं कर पाते तो सभी को इस्तीफा दे देना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Balochistan के Panjgur और Gwadar समेत कई इलाकों में मिले 15 शव, शरीर पर टॉर्चर के निशान

Best Kajal Brands: 150 रुपये से कम में मिलेंगे ये बेस्ट Smudge Proof Kajal, Maybelline और Nykaa भी लिस्ट में

Donald Trump ने रद्द किए पत्रकारों के प्रेस क्रेडेंशियल, CNN और Politico पहुंचे कोर्ट

Jodhpur-Jaisalmer छोड़िए! राजस्थान के इस जगह पर कम खर्च में मिलेगी Night Jungle Safari