पटना को सीएम नीतीश की 1433 करोड़ की सौगात, छह विकास योजनाओं का शिलान्यास

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 10, 2025

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पटना जिला अंतर्गत 1433 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से कुल 06 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने दीदारगंज एवं बाढ़ जाकर आयोजित कार्यक्रम स्थल से विभिन्न योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। इसके अंतर्गत 1065 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से राज्य उच्च पथ संख्या 106- दीदारगंज फतुहा बख्तियारपुर-करजान पथ का 4-लेन में चौड़ीकरण, 9 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से बाढ़ के उमानाथ मंदिर परिसर के समीप श्मशान घाट का विकास और विद्युत शवदाह गृह के निर्माण कार्य तथा 249 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से बख्तियारपुर-बाढ़-मोकामा पथ के 45.70 कि०मी० अथमलगोला से मोकामा बाटा चौक तक पथ का चौड़ीकरण कार्य शामिल है। साथ ही 11 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से बख्तियारपुर में हिदायतपुर एवं मंझौली के बीच घोबा नदी पर पुल का निर्माण कार्य, 67 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से बाढ़ के उमानाथ मंदिर परिसर का सौंदर्गीकरण एवं नागरिक सुविधाओं का विकास कार्य तथा 29 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से बाढ़ वाटर ड्रेनेज का निर्माण कार्य शामिल है।

इसे भी पढ़ें: बिहार को मोदी कैबिनेट की 7500 करोड़ की सौगात, वैष्णव बोले- विकास को मिली गति

मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर के श्री राधे कृष्ण मंदिर एवं बाढ़ के उमानाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री नंदकिशोर यादव, विधायक श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री संदीप कुमार आर० पुदकलकुट्टी, पटना प्रमण्डल के आयुक्त डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पटना नगर निगम के आयुक्त श्री अनिमेष परासर, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री शीर्षत कपिल अशोक, पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Yashasvi Jaiswal ने दिया आलोचकों को जवाब, Asitha Fernando से हुई थी तीखी बहस

मुस्लिम NATO में ईरान की एंट्री, खुलासे से इजरायल के उड़े होश, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Yogi Adityanath ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, रायबरेली में उठाए सवाल

NZ Social Media Ban: 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी का प्रस्ताव, Tech Companies पर लगेगा भारी Penalty