CM Nitish Kumar ने पटना में राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2024

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को यहां राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र (एनडीआरसी) का उद्घाटन किया। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री प्रेम कुमार ने उद्घाटन के बाद संवाददाताओं से कहा, “एनडीआरसी गंगा डॉल्फ़िन के अध्ययन के लिए वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं के लिए एक संग्रहण स्थल के रूप में काम करेगा। यह केंद्र डॉल्फिन के व्यवहार को समझने और अनुसंधान करने के लिए एक मंच प्रदान करने के साथ गंगा डॉल्फिन संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेगा। 

इसके अलावा, केंद्र मछुआरों को मछली पकड़ने की गतिविधियों के दौरान अनजाने में डॉल्फ़िन को नुकसान पहुंचाने से बचने के तरीकों पर प्रशिक्षण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा एनडीआरसी के उद्घाटन के साथ बिहार अब भारत के राष्ट्रीय जलीय जीव गंगा डॉल्फिन पर अनुसंधान के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरेगा।

प्रमुख खबरें

Air India Express Emergency Landing | इंजन ऑयल का प्रेशर खतरनाक स्तर तक गिरने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट वापस लौटी, कोच्चि में सुरक्षित लैंडिंग

Singapore Racism Row: भारतीयों के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणियों पर सख्त हुए K. Shanmugam, दिए जांच के आदेश

पुरानी साइकिल में सपा ने लगाये नए राजनीतिक पुर्जे, अखिलेश की ‘शार्प’ और डिंपल की ‘सॉफ्ट’ राजनीति क्या गुल खिलाएगी?

Satya Niketan Building Collapse: 7 मौतों के बाद एक्शन में MCD, Deputy Commissioner सहित 5 अधिकारी सस्पेंड