बिहार राजनीति की खूबसूरत तस्वीर ! इफ्तार दावत में सीएम नीतीश के साथ दिखाई दिए तेजस्वी और तेज प्रताप

By अनुराग गुप्ता | Apr 22, 2022

पटना। रमजान के पाक महीने में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास में आयोजित इफ्तार दावत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। इस दौरान बिहार राजनीति की सबसे बड़ी तस्वीर सामने आई। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव एक साथ बैठे हुए दिखाई दिया। जिसका वीडियो सामने आया है। 

इसे भी पढ़ें: अपनी ही सरकार की पशुपति पारस ने खोली पोल, कहा- कौन कहता है बिहार में दारू नहीं मिलती 

समाचार एजेंसी एएनआई ने वीडियो साझा करते हुए बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर इफ़्तार की दावत में शिरकत की। इस अवसर पर तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: कन्हैया कुमार को मिलेगी बिहार कांग्रेस की कप्तानी? राहुल गांधी लगाएंगे नाम पर मुहर!

राबड़ी देवी के लिए आज का दिन काफी खास है क्योंकि इफ्तार दावत से पहले उनके घर में खुशियां आई हैं। आपको बता दें कि झारखंड हाई कोर्ट ने राजद प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को डोरंडा कोषागार से गबन से जुड़े चारा घोटाले में जमानत दे दी। लालू प्रसाद के खिलाफ रांची में चारा घोटाले का यह अंतिम मामला था और अब उनके खिलाफ पटना में ही चारा घोटाले के मामले विचाराधीन रह गए हैं।

प्रमुख खबरें

China का 232 अरब डॉलर का Defence Budget, वैश्विक तनाव के बीच Xi Jinping का बड़ा सैन्य दांव

Pakistan: Minority Rights के योद्धा Joseph Francis का निधन, मानवाधिकार समुदाय में शोक की लहर

Hezbollah की Terror Funding पर IDF का बड़ा प्रहार, Lebanon में ठिकानों पर Air Strike

Afghanistan में Pakistani Airstrike पर भड़का भारत, UNSC में कहा- 185 मौतें संप्रभुता का उल्लंघन