Om Prakash Chautala Birth Anniversary: हरियाणा का वह CM जिसने जेल में पास की थी 10वीं की परीक्षा, उठा-पटक भरा रहा सियासी सफर

By अनन्या मिश्रा | Jan 01, 2025

आज ही के दिन यानी की 01 जनवरी को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का जन्म हुआ था। वह 5 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री और 7 बार विधायक भी रहे थे। जिस दौरान वह हरियाणा के सीएम थे, तो उन्हें आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी ठहराया गया था। तो वहीं साल 2012 में उनको जेबीटी भर्ती घोटाले में 10 साल की जेल हुई थी। कुल मिलाकर कहा जाए, तो चौटाला का राजनीतिक सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा था। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर ओम प्रकाश चौटाला के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

सिरसा के चौटाला गांव में 01 जनवरी 1935 को ओम प्रकाश चौटाला का जन्म हुआ था। वे भारत के 6वें उप-प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल के पुत्र थे। उनकी शादी स्नेहलता चौटाला से हुई थी। ओम प्रकाश चौटाला के दो बेटे अजय और अभय चौटाला हैं। उनके दोनों बेटे राजनीति में सक्रिय हैं।

इसे भी पढ़ें: Manmohan Singh: आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन ने नए आर्थिक दौर को भी राह दिखाई

5 बार बने हरियाणा के सीएम

ओम प्रकाश चौटाला 5 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने थे। पहली बार वह 02 दिसंबर 1989 को राज्य के सीएम बनें और दूसरी बार 12 जुलाई 1990 को सीएम पद पर आसानी हुए। लेकिन इस दौरान उनको महज 5 दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। तीसरी बार वह 22 अप्रैल 1991 को राज्य के मुख्यमंत्री बनें और करीब 2 हफ्ते बाद वहां पर राष्ट्रपति शासन लागू हो गया। इसके बाद वह चौथी बार 24 जुलाई 1999 को हरियाणा के सीएम बनें और दिसंबर 1999 में विधानसभा भंग कर दी। फिर चुनाव हुए और साल 2000 में ओम प्रकाश चौटाला ने 5वीं बार राज्य के सीएम पद की कमान संभाली थी। इस दौरान उन्होंने अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा किया।

ऐसे बनी इनेलो

दरअसल, साल 1993 में ओम प्रकाश चौटाला ने नरवाना उपचुनाव जीता था। जिसके बाद साल 1996 में चौटाला ने हरियाणा लोक दल नाम से नई राजनीतिक पार्टी बनाई। फिर साल 1998 में बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर 5 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की। इसके बाद हरियाणा लोक दल का नाम बदलकर इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) कर दिया गया।

इस आरोप में जाना पड़ा था जेल

बता दें कि हरियाणा के IAS अधिकारी संजीव कुमार जेबीटी शिक्षकों की भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट से भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। तत्कालीन सीएम चौटाला पर आरोप था कि उन्होंने हर शिक्षक से 3-4 लाख रुपए लिए हैं। जिसके चलते ओम प्रकाश चौटाला 9 से अधिक साल जेल में रहे। वहीं कोरोना के दौरान उनके स्वास्थ्य को देखते हुए 2 जुलाई 2021 को चौटाला को रिहा कर दिया गया था।

जेल में पास की थी 10वीं

ओम प्रकाश चौटाला अपने पिता के जेल जाने के कारण पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए। वहीं जेबीटी घोटाला के दौरान जब वह तिहाड़ जेल गए, तो उन्होंने 10वीं की परीक्षा पास की थी। जेल में उन्होंने दिन-रात पढ़ाई की। इससे पहले वह 8वीं पास थे और उनका 10वीं पास करने का सपना था। ओम प्रकाश चौटाला के इसी जज्बे पर एक फिल्म भी बनी है। इस फिल्म का नाम 'दसवीं' है और इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई।

मृत्यु

ओम प्रकाश चौटाला का राजनीतिक सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा था। कई बार हरियाणा के सीएम बनने के बाद भी उनको मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं अब उनके परिवार का राजनीति में दबदबा है। बता दें कि 20 दिसंबर 2024 को 89 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया था।

प्रमुख खबरें

टीवी एक्ट्रेस Aditi Sharma ने पति और ससुराल वालों पर दर्ज कराई FIR, मारपीट, गाली-गलौज और स्त्रीधन हड़पने का आरोप

India-China Relation क्या वाकई सुधर रहे हैं? चीन में रह रहे भारतीयों ने चौंकाने वाला सच उजागर किया है!

Vadodara के Manjalpur में BJP की बादशाहत कायम, Satish Patel ने उपचुनाव जीता

Khatron Ke Khiladi 15 | रबर की गोलियों के दर्दनाक स्टंट से घायल हुए Gaurav Khanna, पीठ पर पड़े निशान देखकर फैंस हैरान और परेशान