Himachal के मुख्यमंत्री ने केंद्र से व्यस्त सत्र में सेब आयात पर प्रतिबंध लगाने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2026

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नयी दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जुलाई से नवंबर तक सेब उत्पादन के महीनों में सेब के आयात पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया।

उन्होंने शुक्रवार देर शाम हुई इस बैठक में गोयल से अन्य महीनों में सेब के आयात को हतोत्साहित करने के लिए इस पर शुल्क बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने का भी आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने सेब की खेती में लगे लगभग 2.5 लाख किसानों के हितों की रक्षा के लिए केंद्र से हस्तक्षेप का अनुरोध किया और कहा कि राज्य के कुल फल उत्पादन में सेब का योगदान 80 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा कि इससे 4,500 करोड़ रुपये की वार्षिक आय होती है। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने भी यह मामला उठाया और त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया।

सुक्खू ने फल पर आयात शुल्क में कमी के संबंध में राज्य के सेब उत्पादकों की चिंता से गोयल को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में सेब का आयात लगभग ढाई गुना बढ़ गया है और मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के कारण इसकी मात्रा और बढ़ेगी।

प्रमुख खबरें

CJI Surya Kant की Bench का सख्त रुख, Public Safety की PIL पर कहा- हम सरकार नहीं, देश नहीं चला सकते

Middle East संकट और US Dollar की मजबूती का असर, Gold Rate में लगातार गिरावट जारी

Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश

IPL 2026 से पहले KKR को तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Harshit Rana पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर