मुख्यमंत्री उमर ने नोगाम थाने में विस्फोट के कारण क्षतिग्रस्त इमारतों के लिए मुआवजे का वादा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2025

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि सरकार नौगाम पुलिस थाने में दुर्घटनावश हुए विस्फोट से आस-पास की इमारतों को हुए नुकसान की भरपाई करेगी। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

उमर अब्दुल्ला के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि सरकार नौगाम पुलिस थाने में हुए विस्फोट में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री सकीना इटू को घायलों के सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है और आश्वासन दिया है कि क्षतिग्रस्त इमारतों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।’’

यह विस्फोट शुक्रवार रात को उस समय हुआ, जब एक विशेष टीम एक ‘सफेदपोश’ आतंकवादी मॉड्यूल के संबंध में जारी जांच के सिलसिले में हरियाणा के फरीदाबाद से जब्त किये गए विस्फोटकों के जखीरे से नमूने ले रही थी। इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh election 2026: मेहरपुर में बीएनपी और जमात समर्थकों के बीच झड़प, 23 लोग घायल

Ramadan 2026 Start Date: Oman का बड़ा ऐलान; रमजान की तारीख का ऐलान, इस दिन से शुरू होगा पाक महीना

T20 World Cup: ICC की बड़ी पहल, Colombo में BCCI-BCB के बीच खत्म होगी डेढ़ साल की तल्खी?

एयर इंडिया विमान दुर्घटना में स्पष्ट कॉकपिट ऑडियो, पायलट का लगभग निश्चित रूप से जानबूझकर किया गया कृत्य: इतालवी समाचार रिपोर्ट के माध्यम से नए दावे सामने आए