इमरती देवी के लिए सभा करने पहुँच सीएम ने कहा धोखेबाज कांग्रेस और कमलनाथ को सबक सिखाना है

By दिनेश शुक्ल | Oct 31, 2020

दतिया। कमलनाथ-कांग्रेस ने प्रदेश की गरीब जनता और भोलेभाले किसानों के साथ धोखा किया है, छल-कपट किया है। इसका बदला लेना है और इनको सबक सिखाना है। कमलनाथ ने हमारी बहन इमरती देवी का अपमान किया है, उनको अपशब्द कहे हैं,  क्योंकि ये अत्याचारी हैं, अहंकारी हैं। अहंकार तो रावण का भी नहीं चला तो कमलनाथ तुम्हारा ये अहंकार भी चूर-चूर हो जाएगा। ये बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को देर शाम डबरा में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती इमरती देवी के समर्थन में आयोजित सभा में कही। सभा को वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी संबोधित किया। सभा से पहले पार्टी नेताओं ने भव्य रोड शो में भी भाग लिया।

इसे भी पढ़ें: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से शिवराज सरकार का धोखा- भूपेन्द्र गुप्ता

मुख्यमंत्री ने कहा कि कमलनाथ और कांग्रेस के नेता हमको गाली दे रहे हैं। वे हमें नालायक, नंगा-भूखा और भी न जाने क्या-क्या कह रहे हैं। इनके पास कोई चुनावी मुद्दा नहीं है, इन्होंने ऐसे कोई काम ही नहीं किए, जो वे जनता को बता सकें। उन्होंने तो सिर्फ प्रदेश को लूटने का काम किया है, बर्बाद करने का काम किया है। यदि वे कुछ काम करते तो जनता को बताने की स्थिति में रहते, लेकिन कुछ किया ही नहीं है तो क्या बताएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कमलनाथ ने प्रदेश की जनता के लिए कुछ भला तो नहीं किया, बल्कि भाजपा सरकार में शुरू की गई योजनाओं को ही बंद कर दिया। इन्होंने तो प्रदेश की गरीब जनता, किसानों माताओं-बहनों, बेटियों बुजुर्गों, भांजे-भांजियों को सताने के अलावा कुछ नहीं किया।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी