हिमाचल प्रदेश की प्रमुख खबरें--मुख्यमंत्री ने ‘वनटाइम सैटलमेंट पाॅलिसी’ पुस्तिका जारी की

By विजयेन्दर शर्मा | Aug 09, 2021

शिमला  --मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की ‘वनटाइम सैटलमेंट पाॅलिसी’ पुस्तिका जारी की।

जय राम ठाकुर ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से बैंक की बकाया राशि का निपटारा बैंक की गैर-निष्पादित परिसम्पत्तियांे को कम करने के उद्देश्य से किया गया है और बकाया ऋण की वसूली सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक विवाद निवारण के लिए एक प्रणाली उपलब्ध करना और पुनर्भुगतान में समस्या का सामना कर रहे सभी पात्र उधारकर्ताओं को राहत प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत कवरेज के लिए राशि की सीमा 20 लाख रुपये तक तय की गई है। बैंक ने 2000 ऋण मामलों का निपटारा कर लगभग 30 करोड़ रुपये वसूल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

शहरी विकास और सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में बहुत लोकप्रिय बैंक है। उन्होंने कहा कि बैंक के 15.56 लाख उपभोक्ता हैं, जिससे इस बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अनुसूचित बैंक का दर्जा प्रदान किया गया है। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष खुशी राम बालनाहटा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और एकमुश्त निपटान नीति की मुख्य विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी। बैंक के प्रबन्ध निदेशक श्रवण मान्टा ने बैंक की गतिविधियों की जानकारी दी।

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल में आंशिक संशोधन

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि 15 अगस्त, 2021 को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन स्थल में आंशिक संशोधन किया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन जिला मण्डी के कोटली के स्थान पर अब जिला मण्डी के सेरी मंच पर किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने पीएम-किसान योजना के कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत न्यूनतम वित्तीय लाभ की नौवीं किश्त जारी की। इस किश्त के तहत देश के 9.75 करोड़ किसान परिवारों को 19500 करोड़ रुपये वितरित किए गए। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर शिमला से वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह योजना छोटे और सीमान्त किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपये की आय सहायता 2000-2000 रुपये की तीन बराबर किश्तों में प्रदान करने के लिए 24 फरवरी, 2019 को शुरू की थी।

जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य के कुल सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का लगभग 13.62 प्रतिशत योगदान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 9.97 लाख कृषक परिवार हैं, जिनमें से लगभग 89 प्रतिशत छोटे और सीमान्त किसान हैं। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अब तक राज्य के 9.32 लाख पात्र किसानों को 1350 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।

 मुख्य  सचिव ने राज्यपाल से भेंट की

मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने आज राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

प्रमुख खबरें

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र