स्पीकर चुनाव के बाद CM शिंदे बोले- ऐतिहासिक पल, फडणवीस ने कहा- सभी आकांक्षाओं को पूरा करने की करेंगे कोशिश

By अभिनय आकाश | Jul 03, 2022

महाराष्ट्र विधानसभा में आज स्पीकर का चुनाव कर लिया गया है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बनाए गए उम्मीदवार राहुल नार्वेकर को जीत मिली है। महाराष्ट्र विधानसभा के नए स्पीकर का चुनाव होने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सदन को लोकतंत्र का पवित्र मंदिर बताया और पुराने विधानसभा अध्यक्षों का भी जिक्र किया। महाराष्ट्र विधानसभा में राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे की मान्यताओं के आधार पर भाजपा-शिवसेना सरकार ने कार्यभार संभाला है। आज तक हमने देखा है कि लोग विपक्ष से सरकार में आते हैं लेकिन इस बार सरकार के नेता विपक्ष में आए। मैं खुद मंत्री था, कई अन्य मंत्रियों ने भी सरकार छोड़ी। बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे की विचारधारा के प्रति समर्पित मेरे जैसे आम कार्यकर्ता के लिए यह बहुत बड़ी बात थी। 

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार