'जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं', CM Shinde बोले- विरोध करने वालों को रामलला का नाम लेने का अधिकार नहीं

By अंकित सिंह | Jan 23, 2024

राम मंदिर को लेकर राजनीतिक जबरदस्त तरीके से जारी है। विपक्ष की ओर से आज भी भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार पर राम मंदिर के राजनीतिकरण का आरोप लगाया जा रहा है। इन सब के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर जबरदस्त तरीके से प्रहार किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि राम मंदिर का विरोध करने वालों को रामलला का नाम लेने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने बाला साहेब ठाकरे और करोड़ों राम भक्तों के सपनों को पूरा किया। कल एक ऐतिहासिक दिन था। 

इसे भी पढ़ें: World Media on Ram Mandir: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई समेत विदेशी मीडिया में क्या छपा?

महाराष्ट्र भाजपा ने आंदोलन में उनके योगदान को लेकर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, उनके बेटे आदित्य और राउत पर हमला किया है। दूसरी ओर, सेना (यूबीटी) बाबरी मस्जिद को गिराने का श्रेय लेती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। यह देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण था क्योंकि राम मंदिर को देखने के लिए 500 साल पुराना संघर्ष आखिरकार सफल हुआ। देशभर में दिवाली जैसा जश्न देखा गया।

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे