CM शिवराज ने किया ऐलान, कहा - प्रदेश में स्व सहायता समूह की महिलाएं चलाएंगी राशन दुकानें

By सुयश भट्ट | Sep 16, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में स्व सहायता समूह की महिलाएं अब राशन दुकान भी चलाएंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री निवास में हुए इस कार्यक्रम में मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, मंत्री रामखेलावन पटेल कार्यक्रम  मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व सहायता समूह की महिलाओं के संघर्ष की कहानी हिम्मत हौसले से बनी है। प्रदेश में हर कार्यक्रम बेटियों की पूजा से शुरू होता है। बहनों की ज़िंदगी बदलने में कैसे सहयोग कर सकूं कैसे नारी, महिला सशक्त हो, इसके लिए आपका भाई काम कर रहा है। समाज में कुछ नरपिशाच ज़िंदा है जो गलत नज़रों से देखते हैं और गलत काम करते हैं। और उनके लिए फांसी की सजा का प्रावधान भी है।

उन्होंने कहा कि बहनों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण ज़रूरी है। अपने पैरों में बहनों को खड़ा करना है। आर्थिक सशक्तिकरण जिससे आजीविका चले, सामाजिक सशक्तिकरण जिससे घर परिवार में इज़्ज़त हो। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने 50 प्रतिशत रिज़र्वेशन बहनों को दिया है।कई बहनें सरपंच, मेयर, विधायक बनीं। आजीविका मिशन बहनों के सशक्तिकरण के लिए सबसे बड़ा उदाहरण बना है।और इस काम को और तेज़ी से आगे बढ़ाना है। 

इसे भी पढ़ें:आरिफ मसूद के बयान पर मंत्री सारंग ने दिया पलटवार, कहा- ये बीजेपी है धमकी और दादागिरी नहीं चलेगी 

मुख्यमंत्री ने कहा इस वर्ष 2550 करोड़ दिए जाएंगे स्वसहायता समूहों को मजबूत बनाने के लिए। इन समूहों को केवल 4 फिसदी ब्याज देना होगा, बाकी सरकार देगी। प्रदेश में स्व सहायता समूह और आजीविका मिशन से बड़ा कोई ब्रांड नहीं हो सकता। और इसी दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने ऐलान करते हुए कहा कि राशन की दुकानें भी स्व सहायता समूह की महिलाएं चलाएंगी।

 

प्रमुख खबरें

Supriya Sule और मैं देश की चिंता कर लेंगे, आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, पवार को मोदी के फोन से मची राजनीतिक हलचल

Delhi Building Collapse: दिवाली की खरीदारी के बीच दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन 3 मंजिला बिल्डिंग ढही, 2 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

VISTAR योजना से डेटा तंत्र होगा मजबूत, Pramod Sawant ने किया स्वागत

Prabhasakshi NewsRoom: Agnipath Scheme में हुए बदलाव का Uttar Pradesh, Punjab, Uttarakhand Assembly Elections पर क्या असर पड़ेगा?