आदिवासी कपड़े पहनकर और धनुष लेकर अलग अंदाज में दिखे CM शिवराज, आदिवासियों संग किया डांस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2022

बीजेपी की ओर से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति प्रत्याशी बनाने पर पीएम मोदी और पार्टी नेतृत्व का आभार जताने के लिए हुए कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह ने जमकर डांस किया। आदिवासी वेशभूषा पहनकर कार्यक्रम में पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने हाथ में मोर पंख और धनुष लेकर आदिवासियों के साथ जमकर डांस किया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज काफी खुश दिखे। सीएम शिवराज आदिवासियों के साथ पारंपरिक अंदाज में जमकर झूमे। साथ ही आदिवासी कलाकारों के साथ सीएम शिवराज ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

इसे भी पढ़ें: NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने की अमित शाह से मुलाकात, जानिए क्या हुआ बातचीत

कार्यक्रम में पहुंचे सीएम ने कहा कि आज ख़ुशियाँ मनाने का दिन है। मेरा मन कर रहा है है की मैं खूब नाचूँ। किसने सोचा था कि आदिवासी बहन भारत के सबसे ऊंचे पद पर बैठेगी। मोदी जी धन्य हैं। सारी परंपरा बदल दी है। राष्ट्रपति सिर्फ़ पढ़ा लिखा बनेगा ऐसी धारणा थी। लेकिन एक छोटे से गाँव की महिला को इतना बड़ा मौक़ा दिया है। ये सिर्फ बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं। जब पीएम ने उनको फ़ोन किया तो वो निशब्द हो गई। आज राष्ट्रपति बनने के लिए हैं। इसके बावजूद आज भी मंदिर में झाड़ू लगा रही हैं। द्रौपदी मुर्मू अभी भोपाल आएँगी। उस दिन बड़ा कार्यक्रम करेंगे ख़ुशियाँ मनाएं। कल पूरे प्रदेश में भी उत्सव मनाएंगे।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला