CM शिवराज ने गृह विभाग को दिए निर्देश, कहा- यूक्रेन से वापस आने वाले छात्रों को घर तक पहुंचाने का इंतजाम करे सरकार

By सुयश भट्ट | Mar 02, 2022

भोपाल। यूक्रेन और रूस  के बीच चल रही लड़ाई के कारण भारत के कई छात्र ऐसे हैं जो यूक्रेन में फंसे हुए हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गृह विभाग को अहम निर्देश जारी किया है। गृह विभाग ने अपने अधिकारियों को यूक्रेन में फंसे बच्चों के परिजनों से मिलने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़ें:यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद के लिए रोमानिया पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, छात्रों के एयरलिफ्ट की संभाली कमान 

सीएम ने कहा है कि प्रदेश के मंगलवार को 9 छात्रों को यूक्रेन से सुरक्षित निकालकर भारत वापस लाया गया है। इनमें भोपाल और ग्वालियर के 2, जबलपुर, इंदौर, छिंदवाड़ा, रतलाम और नर्मदापुरम के एक-एक छात्र शामिल हैं। अब तक प्रदेश के 46 छात्र लौट आए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व वाली संकल्पबद्ध सरकार ने भारतीय विद्यार्थियों को यूक्रेन से मातृभूमि वापस लाने के लिए ‘आपरेशन गंगा’ संचालित किया जा रहा है। भारत सरकार के अथक प्रयास सफल हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:Operation Ganga | बुखारेस्ट से 218 भारतीयों को लेकर नयी दिल्ली पहुंचा विशेष विमान 

सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि छात्रों के भारत आने के बाद अधिकारियों को उनके रहने, भोपाल और घरों तक परिवहन की व्यवस्था करनी चाहिए। फिलहाल मध्य प्रदेश सरकार विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के संपर्क में है, जो वहां हमारे छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यूक्रेनी दूतावास के अधिकारियों के साथ संवाद कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मंगलवार को प्रदेश के 150 परिवारों से अधिकारियों ने जाकर मुलातात की है जिनके बच्चे या परिजन अभी यूक्रेन से वापस नहीं आ पाए हैं। इसके अलावा गृह विभाग ने कहा है कि अधिकारी बाकी परिवारों से भी जाकर मुलाकात करें और उन्हें विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के प्रयासों से भी अवगत कराए।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता