CM शिवराज ने की बड़ी घोषणा ,कहा- डिफाल्टर किसानों के कर्ज का ब्याज भरेगी सरकार

By सुयश भट्ट | Mar 14, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में छठवें दिन की कार्यवाही जारी है। आज राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपना वक्तव्य दिया है। मुख्यमंत्री ने सदन में घोषणा की है कि डिफाल्टर किसानों के कर्जे का ब्याज सरकार भरेगी।

इसे भी पढ़ें:भोपाल में जमात-ए-मुजाहिद्दीन आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद हुआ बड़ा खुलासा, जब्त लैपटॉप में मिली कई जानकारी 

उधर मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ से मुलाकात हुई थी बोल रहे थे उत्तरप्रदेश, गोवा और उत्तराखंड में बहुत बिजी हूं। लेकिन अब उनके लिए कुछ बचा ही नहीं छिंदवाड़ा में क्या कर रहे हैं यही आ जाते। पहली बार हो रहा है जब राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री बोल रहे है और नेता प्रतिपक्ष गायब है। उन्होंने कहा कि मुझे ताज्जुब हो रहा है जब ट्विटर पर राज्यपाल के अभिभषण का विरोध किया गया।

इसी बीच सीएम शिवराज ने सदन में पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अभी भी सबक सीखने को तैयार नहीं है। उत्तरप्रदेश में भाई बहन मिलकर 2 सीट लाए और 379 जगह जमानत जब्त हुई। जिसके बाद तरुण भनोट ने आपत्ति लेते हुए कहा कि जो सदन में नहीं है उनकी बात न करे।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz और Bab-el-Mandeb पर संकट आया तो क्या हुआ? Modi ने खोज लिया नया रास्ता! Oman के Sohar Port से दे दबादब तेल आयेगा India

Supreme Court पर्यावरण न्याय का वटवृक्ष, विकास व संरक्षण में संतुलन जरूरी: CJI

Dehradun DM को 1 हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट, Uttarakhand के मेडिकल कॉलेजों में फर्जीवाड़े पर एक्शन

MK Stalin के कार्यकाल में बने थे UK निवेश के आधार, TRB Rajaa ने TVK सरकार पर साधा निशाना