CM शिवराज ने सिंगल क्लिक कर किसानों के खातों में डाली राशि, कमलनाथ ने कसा तंज

By सुयश भट्ट | Feb 12, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सिंगल क्लिक कर 7,618 करोड़ रुपए से अधिक की फसल बीमा राशि किसानों के खातों में डाली है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कल तक 10 हजार 494 करोड़ फसल बीमा और राहत के मिल चुके हैं। उन्होंने कार्यक्रम में कांग्रेस के नेताओं सहित कांगरेस की पिछली सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया।

इसे भी पढ़ें:बड़वानी के जंगलों में मिले डायनासोर के 10 अंडे, पुरातत्व विभाग कर रही है जांच 

वहीं इस कार्यक्रम में एमपी कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि किसानों के कारण कमलनाथ की सरकार गई। कमलनाथ सत्ता के लिए तड़प रहे हैं और ट्विटर पर लगे हुए हैं। ट्विटर से बाहर नहीं आ रहे हैं। किसान कमलनाथ और कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगे।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने फसल बीमा वितरण राशि कार्यक्रम को लेकर शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के किसानों को खरीफ- 2020 और रबी 2020-21 की फसल बीमा की दावा राशि डेढ़ वर्ष से अधिक समय बाद आज दी जा रही है। जिसका प्रीमियम खुद किसान भी भरते है और शिवराज सरकार आज इसे भी उत्सव के रूप में मना रही है। शिवराज सिंह चौहान को किसानो से माफी दिवस के रूप में मनाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:चलती ट्रेन में युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों को किया गिरफ्तार 

कमलनाथ ने कहा कि जब डेढ़ से 2 वर्ष पुरानी खराब फसलों की फसल बीमा की राशि आज मिल रही है तो हाल ही में ओलावृष्टि और अतिवर्षा से खराब फसलों की राशि कब मिलेगी, इसे आसानी से समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि दावे तो बड़े-बड़े किये गये थे, 7 दिन में सर्वे व मुआवजे की बात की गयी थी। दो माह हो चुके है, ना कोई राहत, ना कोई मुआवजा, अभी तक तो सर्वे का काम भी पूरा नहीं हो पाया है।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक