CM शिवराज ने सदन में पढ़ा संकल्प पत्र, कहा - ओबीसी आरक्षण के बिना नहीं होंगे पंचायत चुनाव

By सुयश भट्ट | Dec 23, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन आज ये संकल्प ले की बिना ओबीसी आरक्षण के पंचायत चुनाव न हों। मैंने तो इस संकल्प का परसों कहा था कि आप 48 घंटे बाद कह रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में लाया गया अशासकीय संकल्प पढ़ा। संकल्प पर सर्वसम्मति से मुहर लग गई है।  बीजेपी सरकार अब समाज के लिए संकल्पित है।

इसे भी पढ़ें:लोक एवं निजी संपत्ति को नुकसान निवारक व नुकसानी की वसूली विधेयक सदन में हुआ पास 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामान्य वर्ग को हमने ही 10 फीसदी आरक्षण दिया। कांग्रेस ने पंचायत चुनाव में पाप किया। पहले हाइकोर्ट गए, फिर सुप्रीम कोर्ट गए। हम तुरंत हैरिंग के लिए सुप्रीम कोर्ट गए है। हम ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव कराने के पक्ष में है।

उन्होंने सदन में संकल्प रखा है कि बिना ओबीसी के पंचायत चुनाव न हो। हर संभव कोशिश कर रहे है ओबीसी के साथ चुनाव हो। विपक्ष ने पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर सदन से वाकआउट किया। कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर निकल गए।

इसे भी पढ़ें:बाइक सवार युवक युवती ने किया जानलेवा स्टंट, वीडियो हुआ वायरल 

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज का वक्तव्य शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने उन्हें रोक दिया था। कमलनाथ ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री को सदन में आने का आग्रह किया था ।अब पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण के मामले में देर न की जाए। आज नाम वापसी का आखरी दिन है। मुख्यमंत्री अपने बयान की पूर्ति करें।

प्रमुख खबरें

Zaporizhzhia में इमारतें क्षतिग्रस्त, Kharkiv में Russian Drone Attack में महिला की मौत

Afghanistan में Pakistan Air Strike, 28 चरमपंथियों के मारे जाने का दावा

CM Yogi के नेतृत्व में UP में कानून का राज, Meerut में बोले BJP अध्यक्ष Nitin Nabin

Dupahiya Season 2 Trailer Out | दुपहिया सीजन 2 का ट्रेलर आउट! मोबाइल टावर, अंधविश्वास और निरहुआ की एंट्री से मचेगी अफरा-तफरी