Madhya Pradesh: CM Shivraj बोले- देश और राज्य के विकास के लिए BJP के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं

By अंकित सिंह | Oct 11, 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले कहा है कि राज्य और देश के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड के दौरे पर हैं। उन्होंने आगे कहा कि यहां से जाने के बाद मैं चुनाव प्रचार शुरू करूंगा। समृद्ध और मजबूत भारत के लिए बीजेपी से बेहतर कोई पार्टी नहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए जो किया है वह कभी-कभी सपना जैसा लगता है। वह सब कुछ आकार ले रहा है, जो लोग कहते थे कि यह संभव नहीं है। हमें विश्वास है कि हमें जनता का आशीर्वाद मिलेगा। भोपाल पहुंचने के साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा उम्मीदवार आलोक शर्मा के लिए प्रचार करते हुए रोड शो किया।

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh: कमलनाथ बोले- बंद होने वाली है झूठ और घोषणाओं की मशीन, भाजपा की विदाई तय

शिवराज की मुश्किलें

राज्य में शिवराज सिंह चौहान की ही स्थिति फिलहाल असमंजस में है। इसका बड़ा कारण यह भी है कि भाजपा ने सात सांसदों को चुनावी मैदान में उतार दिया है जिसमें से तीन ताकतवर केंद्रीय मंत्री हैं। नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रहलाद सिंह पटेल फिलहाल केंद्र में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लेकिन उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने को कहा गया है। दूसरी ओर राज्य में शिवराज सिंह चौहान के कंपीटीटर माने जा रहे कैलाश विजयवर्गीय को भी टिकट दे दिया गया है। भाजपा कहीं से भी शिवराज सिंह चौहान को आगे करती दिखाई नहीं दे रही है। पार्टी की ओर से साफ तौर पर कहा जा रहा है कि हम सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। वर्तमान में जो देखने को मिल रहा है वह यह भी है कि पूरा का पूरा चुनाव दिल्ली से भाजपा की ओर से कंट्रोल किया जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

Stock Market Manipulation: सेबी ने सेंसेक्स में कृत्रिम तेजी लाने वाली दो फर्मों पर की बड़ी कार्रवाई, Profit पर लगाई रोक

अचानक जेब से मोबाइल निकाला और फिर... भाषण के बीच राहुल ने क्या किया? पूरा हॉल देखता रह गया!

योगी से अचानक मिलने आ गए चीन के दुश्मन, हिल गई दुनिया!

लद्दाख को लेकर सरकार ने अब क्या बड़ा फैसला ले लिया? अमित शाह ने X पर खुद पोस्ट कर दी ये धमाकेदार जानकारी