मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सख्ती, कटनी कलेक्टर और नीमच एसपी पर गिरी गाज

By दिनेश शुक्ल | Dec 10, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के तेवर इन दिनों सख्त बने हुए है। वह लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ लगातार कढ़ी कार्यवाही कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी के बाद कटनी कलेक्टर शशि भूषण सिंह और नीमच पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय को हटा दिया गया है। बुधवार देर रात तबादला आदेश जारी कर जबलपुर जिला पंचायत में सीईओ प्रियंक मिश्रा को कटनी कलेक्टर बनाया गया है। इसी तरह इंदौर हैडक्वार्टर में पदस्थ सूरज वर्मा को नीमच एसपी बनाकर भेजा गया। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के निर्देश युवाओं को नशे की लत लगाने वालों पर करें सख्त कार्यवाही

इसी तरह नीमच एसपी मनोज कुमार राय को अपराधियों को संरक्षण देने पर मुख्यमंत्री ने उनको फटकार लगाई। जिसके बाद उनका तबादला कर दिया गया है। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने मनोज कुमार राय की जगह सूरज वर्मा को नीमच का नया एसपी बनाया है। वहीं मनोज कुमार राय को पीएचक्यू भेजा गया है। वही जानकारी के मुताबिक कई और लापरवाह अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा