CM शिवराज ने लगाई निगम मंडल की सूची पर मुहर, लंबे समय के बाद हुई नियुक्तियां

By सुयश भट्ट | Dec 25, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में निगम मंडल की सूची पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुहर लगाई। जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट कर निगम मंडल में नियुक्ति की और बधाई दी है। काफी लंबे समय बाद उन्हें मंडल में जगह मिली है। 

इसी कड़ी में अजय यादव को पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया। राजकुमार कुशवाहा बीज एवं फार्म विकास निगम के उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। और जसवंत जाटव राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम अध्यक्ष बनाया गया।

इसे भी पढ़ें:सुरजकुंड इंटरनेशनल क्राफ्ट्स मेला भव्य एवं नव्य रूप से मनाया जाना चाहिए--मनोहर लाल 

इसके अलावा निगम मंडल में नरेंद्र बिरथरे कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शैलेंद्र शर्मा कौशल विकास और रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रहलाद भारती पाठ्य पुस्तक निगम का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आशुतोष तिवारी गृह निर्माण एवं अधोसंरचना निर्माण मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। और जयपाल चावड़ा को इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बनाया गया।

आपको बता दें कि निगम मंडल में अमिता चपरा महिला वित्त एवं विकास निगम की अध्यक्ष बनीं हैं। निर्मला बारेला अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम की अध्यक्ष बनीं है।

सावन सोनकर अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष बने। रमेश खटीक अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष बनाए गए। और राजेश अग्रवाल स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी