CM शिवराज ने कमलनाथ पर साधा निशाना, कहा - हमारे अच्छे कामो से होता है इनके पेट मे दर्द

By Suyash Bhatt | Nov 11, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ को उनके बयानों के लिए आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ लगातार प्रदेश की जनता का अपमान कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि कमलनाथ आरोप लगा रहे है कि पृथ्वीपुर और जोबट के बारे में कहा चुनाव जीता नहीं लूटा है। यह जनादेश का अपमान है पृथ्वीपुर जोबट की जनता लूट करती है …? लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ को बयान पर माफी मांगना चाहिए और इसकी मैं घोर निंदा करता हूं।

वहीं जनजाति गौरव दिवस को लेकर शिवराज ने कहा कि गौरव दिवस पर कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं धन्यवाद देता हूं पीएम मोदी को जो हमारे समाज के लिए जनजातीय समाज के लिए जो किया वह अद्भुत है।

इसे भी पढ़ें:कमला नेहरू अस्पताल हादसे को लेकर भोपाल कलेक्टर ने सौंपी राज्य प्रशासन को रिपोर्ट 

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने फैसला किया है पूरे देश में जनजातीय दिवस मनाया जाएगा। ये 15 से 22 नवंबर तक मनाया जाएगा। बीजेपी ने जनजाति भाई बहनों के लिए पहले भी काम किया है। जिससे आदिवासी भाई बहनों के आर्थिक सामाजिक सशक्तिकरण हो सके। आदिवासी भाई-बहन आएंगे वो हमारे अतिथि हैं।

प्रमुख खबरें

El Clásico में Barcelona का दबदबा, Real Madrid को 2-0 से रौंदकर जीता La Liga खिताब

India में Grandmaster बनना क्यों हुआ इतना महंगा? Chess के लिए लाखों का कर्ज, बिक रहे घर-बार

Britain की पहली Sikh Rugby Player का नया दांव, अब Sumo रिंग में इतिहास रचने को तैयार

Global Tension के बीच SBI का दावा, पटरी से नहीं उतरेगी Indian Economy की रफ़्तार