CM शिवराज ने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को बताया राहु केतु

By सुयश भट्ट | Feb 07, 2022

भोपाल। उत्तराखंड में बीजेपी ने अपना चुनावी प्रचार तेज कर दिया है। उत्तराखंड में 14 फरवरी को वोटिंग है। बीजेपी ने सभी स्टार प्रचारकों और दूसरे राज्यों को मुख्यिमंत्रियों को चुनाव प्रचार के लिए उतार दिया है।

इसे भी पढ़ें:क्राउडफंडिंग से मिला जुड़वा बच्चो को नया जीवन, शादी के 10 साल बाद गूंजी किलकारी 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्हें राहु-केतु कहा है। उन्होंने कहा कि अगर ये उत्तराखंड में आ गए तो विकास में ग्रहण लग जाएगा।

उन्होंने कहा कि ये प्रदेश में ग्रहण लगाने आ रहे हैं। शिवराज ने कहा कि उत्तराखंड को पीएम मोदी ने कई सौगात दी है। आज बीजेपी सरकार में उत्तराखंड का विकास तेजी से हो रहा है, लेकिन ये राहु-केतु ग्रहण लगाने आए हैं। इनसे बच के रहिए।

इसे भी पढ़ें:जब पाकिस्तान ने कहा था, लता जी हमे दे दो, कश्मीर ले लो! क्या सच में लता जी का गला अमेरिका ने खरीदा था? 

आपको बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बीजेपी ने पूरी ताकत झोक दी है। चुनाव प्रचार के लिए कई नेताओं को मैदान में उतारा है। ऐसा माना जा रहा है कि जनता के लिए कल 8 फरवरी को बीजेपी संकल्प पत्र जारी करेगी।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026 | कमाई का नया पैंतरा! फीफा बेचेगा फाइनल मुकाबले की घास के टुकड़े, एक पीस की कीमत ₹43,000!

भुवनेश्वर में कलिंग सेना ने असमय रथ यात्रा निकालने पर इस्कॉन को दी बड़ी चेतावनी

सड़कों पर आफत, हवा में राहत... दिल्ली में जो काम नीतियां सालों में नहीं कर पाईं, वो मॉनसून की बारिश ने 48 घंटों में कर दिखाया!

मध्यप्रदेश: दतिया से आशुतोष तिवारी को टिकट मिलने पर भड़के नरोत्तम मिश्रा के समर्थक, किया प्रदर्शन