Karnataka: सीएम सिद्धारमैया का ऐलान, चालू वित्त वर्ष में ही लागू किए जाएंगे सभी पांच गारंटियां

By अंकित सिंह | Jun 02, 2023

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बड़ा ऐलान करते हुए आज कहा कि राज्य में उनकी सरकार चालू वित्त वर्ष में ही सभी पांच गारंटी लागू करेगी। मुख्यमंत्री ने इस बात की जानकारी एक प्रेस वार्ता के दौरान दी। आपको बता दें कि हाल में खत्म हुए कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने राज्य के लोगों से सरकार बनने पर पांच गारंटी लागू करने की बात कही थी। इसी को लेकर सभी की निगाहें कर्नाटक कैबिनेट की बैठक पर थी।

क्या है पांच गारंटी

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि वह सत्ता में आते ही पांच गारंटी लागू करेगी जिनमें प्रत्येक घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली (गृह ज्योति योजना), प्रत्येक परिवार की महिला मुखिया को दो हजार रुपये की मासिक सहायता (गृह लक्ष्मी योजना), गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों के हर सदस्य को प्रत्येक महीने 10 किलो मुफ्त चावल (अन्न भाग्य योजना), दो साल तक 18 से 25 साल की उम्र वाले प्रत्येक स्नातक बेरोजगार को हर महीने तीन हजार रुपये और डिप्लोमा धारक को 1500 रुपये महीना का भत्ता (युवा निधि योजना) और सार्वजनिक बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा (शक्ति योजना) शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू