सीएम सोनोवाल की लोगों से अपील, लॉकडाउन 3.0 को बनाएं सफल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2020

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने रविवार को कहा कि कोविड-19 का संकट समाप्त नहीं हुआ है। उन्होंने राज्य के लोगों से लॉकडाउन के तीसरे चरण को सफल बनाने का आग्रह किया। यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सोनोवाल ने राज्य के लोगों से आग्रह किया कि लॉकडाउन के पहले और दूसरे चरण की भांति तीसरे चरण को सफल बनाएं। 

उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों पालन करते हुए आर्थिक गतिविधियों को दोबारा शुरू करने के लिए राज्य सरकार कुछ क्षेत्रों में चार मई से रियायत देगी, लेकिन लोगों को यह नहीं समझना चाहिए कि कोविड-19 का संकट समाप्त हो गया है।” केंद्र सरकार ने चार मई से लॉकडाउन की अवधि दो सप्ताह के लिए बढ़ा दी है। सोनोवाल ने महामारी से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखने, मास्क लगाने, हाथ धोने और साफ सफाई रखने के महत्व को रेखांकित किया।

प्रमुख खबरें

International Youth Day 2026: युवा शक्ति को मिले दिशा, सपनों को मिले उड़ान

WTC के लिए अहम India Series: Sri Lanka ने घोषित की 16 सदस्यीय टीम, क्या देगा कड़ी टक्कर?

छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर हर सवाल का संसद में दूंगा जवाब..., Lok Sabha स्पीकर को Amit Shah का पत्र

Vikram Sarabhai Birth Anniversary: Dr Vikram Sarabhai ने कैसे रखा भारत के Space Program का आधार, जानिए रोचक तथ्य