सीएम सोरोने बोले, झारखंड में जारी रहेगा पूर्ण लॉकडाउन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2020

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि प्रदेश में पूर्ण लॉकडाउन अगले दो हफ्ते जारी रहेगा और इसमें छूट संबंधी केंद्र का दिशा-निर्देश राज्य में लागू नहीं होगा। सोरेन ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान केंद्र सरकार ने जो छूट दी है, वह लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिये राज्य में लागू नहीं होगा। 

इसे भी पढ़ें: CM खट्टर बोले, प्रवासियों को बसों और ट्रेन के जरिए उनके गृह राज्य भेजेगी हरियाणा सरकार

गृह मंत्रालय ने एक मई को सीमित लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसमें कहा गया था कि विमानों, ट्रेनों एवं बसों का परिचालन का निलंबन पूरे देश में चार मई से दो और हफ्तों के लिये जारी रहेगा, हालांकि कुछ गतिविधियों की छूट रहेगी। सोरेन ट्वीट किया, ‘एहतियात के तौर पर झारखंड में अगले दो हफ्तों तक लॉकडाउन जारी रहेगा।

प्रमुख खबरें

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा

Maharashtra Train Assault: महिला आयोग सख्त, Naigaon Station मामले में डीजीपी से सात दिन में मांगी रिपोर्ट