CM Stalin ने चुनाव प्रचार किया, स्थानीय लोगों के साथ सेल्फी खिंचवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2024

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को यहां एक स्थानीय सब्जी मंडी जाकर राज्य में 16 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए प्रचार किया।

स्टालिन ने मंगलवार सुबह यहां बाजार में लोगों एवं सब्जी विक्रेताओं से मुलाकात की और उनमें से कई लोगों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। उन्हें कुछ लोगों से हाथ मिलाते भी देखा गया।

इससे पहले, स्टालिन ने पड़ोसी तिरुनेलवेली में सोमवार शाम को एक जनसभा में घोषणा की थी कि राज्य सरकार दिसंबर 2023 में आई बाढ़ के मद्देनजर मांगे गए 37,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज को देने से केंद्र के ‘‘इनकार’’ करने के खिलाफ उच्चतम न्यायालय जाएगी।

प्रमुख खबरें

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल

Noida में अस्पताल से अगवा तीन दिन की बच्ची बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द