CM Yogi Adityanath का आदेश: ITI को उद्योगों से जोड़ें और रोजगार अवसर बढ़ाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 20, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) को अधिक से अधिक उद्योगों से जोड़ा जाए। राज्य सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने ‘सेंटर फॉर इनोवेशन, इन्वेंशन, इन्क्यूबेशन एंड ट्रेनिंग’ (सीआईआईआईटी) केंद्रों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गोरखपुर, मुजफ्फरनगर और बरेली केंद्रों का संचालन जल्द शुरू करने के निर्देश दिये। बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण विकसित करने के साथ ही ‘अप्रेंटिसशिप तथा ऑन-जॉब प्रशिक्षण’ को बढ़ावा दिया जाए, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

इसे भी पढ़ें: UP Police ने Pakistan ISI समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क पर की कार्रवाई, 52 गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने अनुदेशकों की उपलब्धता को प्रशिक्षण की गुणवत्ता के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए चयन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चयनित अनुदेशकों को नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया में उनके अनुभव और कार्य के आधार पर भारांक देने का प्रावधान किया जाए। बैठक में बताया गया कि 2406 अनुदेशक पदों पर चयन किया गया है और 2200 से अधिक चयनित अनुदेशक कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

हमें अपनी भाषा, जड़ और पृष्ठभूमि पर गर्व होना चाहिए: दुर्गेश सिंह

पुणे में 21 अगस्त को होगी 12वीं BRICS संचार मंत्रियों की बैठक, ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे अध्यक्षता

Mahatma Gandhi की पांडुलिपि 16.20 करोड़ रुपये में बिकी, SaffronArt नीलामी में नया रिकॉर्ड

Congress का Election Commission बाहर धरना, उत्तराखंड SIR में गड़बड़ी का आरोप