UP विधानसभा में योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव का हुआ सामना, गर्मजोशी के साथ दोनों ने मिलाया हाथ

By अनुराग गुप्ता | Mar 28, 2022

लखनऊ। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद शपथ ग्रहण समारोह का दौर चल रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने मुलाकात की। इस दौरान योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव मुस्कुराते हुए एक-दूसरे से मिले और फिर मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष के कंधे पर हाथ रखा। 

इसे भी पढ़ें: यूपीः मायावती ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा-मैं राष्ट्रपति पद का प्रस्ताव कभी स्वीकार नहीं करूंगी

सकारात्मक होगी विपक्ष की भूमिका

शपथ ग्रहण समारोह के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्ष की भूमिका सकारात्मक होगी। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि केवल बेंच बदल गई है, मैं अब विपक्ष में बैठूंगा। सरकार की जवाबदेही के लिए विपक्ष काम करेगा और विपक्ष की भूमिका सकारात्मक होगी।

प्रमुख खबरें

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट